मणिपुर में बंद, नाकेबंदी से जन-जीवन प्रभावित

इंफाल, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। मणिपुर में एक मुस्लिम संगठन द्वारा आहूत 32 घंटों के बंद से मंगलवार को प्रदेशभर में जन-जीवन प्रभावित हुआ है।

आल मणिपुर मुस्लिम संगठन संयोजन समिति (एएमएमओसीसी) द्वारा सुबह छह बजे से आहूत प्रदेश व्यापी बंद मुस्लिम बहुल इलाकों में पूर्ण सफल हुआ है।

पूर्वी इंफाल जिले में प्रस्तावित अस्पताल को सागोलमांग से कीराओ ले जाने के खिलाफ लोगों के प्रदर्शन के कारण इंफाल-उखरुल राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने कहा, “सरकार नोमाइचिंग पहाड़ी के पास संरक्षित वन क्षेत्र से अवैध कब्जाधारियों को हटा रही है। प्रशासन वहां कब्जा करने वालों को बिना किसी भेदभाव के हटाएगा।”

उन्होंने कहा, “यह बहुत खेदजनक है कि कुछ लोग संप्रदायिक राजनीति की बात कर रहे हैं। संरक्षित वन में कब्जा करना अवैध है।”

उन्होंने एएमएमओसीसी से भी संप्रदायिक राजनीति न करने के लिए कहा।

विरोध प्रदर्शन के कारण कुछ लोग घायल हो गए हैं। आक्रोशित भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

बिष्णुपुर जिले के क्वक्ता में कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा पत्थरबाजी करने से मोइरांग थाने के उपखंडीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) घायल हो गए।

आंसू गैस के गोले से घायल हुई एक वृद्ध महिला को भी अस्पताल भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493