उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म मामला : आरोपी भाजपा विधायक सीबीआई हिरासत में (लीड-1)

लखनऊ, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हिरासत में ले लिया है।

सीबीआई ने शुक्रवार तड़के विधायक को उनके इंदिरानगर स्थित आवास से हिरासत में लिया। सीबीआई फिलहाल उनसे पूछताछ कर रही है। सीबीआई ने जांच हाथ में आने के बाद गुरुवार को इस मामले में प्राथिमिकी दर्ज की थी।

विधायक को सीबीआई कार्यालय ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। सीबीआई टीम ने एसआईटी को भी तलब किया है, जो उन्हें इस मामले में जुड़े अब तक के दस्तावेज सौंपेगी। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

सूत्रों के मुताबिक, कुलदीप सिंह सेंगर से सुबह पांच बजे से ही पूछताछ चल रही है। पूछताछ के दौरान सही जानकारी नहीं मिलने पर सीबीआई उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। मामले में गुरुवार को विधायक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की थी।

यह मामला गुरुवार देर रात सीबीआई को सौंप दिया गया था। शुक्रवार सुबह सीबीआई की टीम ने विधायक के घर पर छापा मारा और उन्हें हिरासत में ले लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493