ईरान : सड़क दुर्घटना में 1 भारतीय की मौत, 1 घायल

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान में भारतीय तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस रविवार की रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक भारतीय की मौत हो गई जबकि एक अन्य भारतीय गंभीर रूप से घायल हो गया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सैयद अली जाफरी द्वारा सहायता का आग्रह करने की प्रतिक्रिया में सुषमा ने ट्वीट किया, “मुझे तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से यह जानकारी मिली है। 20 भारतीय तीर्थयात्रियों को लेकर कोम जा रही एक बस रविवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई।”

उन्होंने कहा, “दुर्भाग्यवश, सर में ज्यादा चोट आने के कारण कुमारी कुलसुम फातिमा (14) की मौत हो गई।”

उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल एक अन्य भारतीय मोहम्मद अली को सघन चिकित्सा इकाई में रखा गया है जबकि 18 अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

सुषमा स्वराज ने कहा, “भारतीय स्टाफ उनकी सहायता के लिए अस्पताल में मौजूद है।”

इमाम अली इब्न मूसा रिदा की बहन फातिमा बिन्त मूसा से संबंधित होने के कारण कोम शिया मुस्लिमों के लिए पवित्र स्थान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493