पटना, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में रविवार शाम और सोमवार तड़के हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के दक्षिण, पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज हवा चलेगी तथा छिटपुट बारिश के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के अन्य शहरों भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 16़.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 19.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 34.70 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 30 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
पटना का सोमवार का अधिकतम पारा 35.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
dharmpath.com dharmpath