ओडिशा में 2017-18 में जीएसटी संग्रह 6,625 करोड़ रुपये

भुवनेश्वर, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के वित्तमंत्री शशिभूषण बेहेरा ने सोमवार को विधानसभा को बताया कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत प्रदेश सरकार ने बीते वित्त वर्ष 2017-18 में 6,625.91 करोड़ रुपये का कर संग्रह किया।

एक लिखित प्रश्न का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि एक जुलाई 2017 को लागू हुए जीएसटी में शामिल किए गए अधिनियमों के तहत 1,832.74 करोड़ रुपये संग्रह किए गए हैं।

प्रदेश सरकार ने केंद्र से जीएसटी के तहत 2,309.67 करोड़ रुपये की भरपाई करने को कहा है।

मंत्री ने कहा, “मार्च 2018 तक जीएसटी के तहत 2,309.67 करोड़ रुपये में से केंद्र ने फरवरी तक 2,019 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। मई 2018 में मार्च और अप्रैल दो महीने की क्षति की भरपाई के लिए केंद्र 290.67 करोड़ रुपये देगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493