पार्टी ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा नेता, उसके सरकार के मंत्री दलितों के घर खाने के बहाने उनकी हमदर्दी पाना चाहते हैं, दूसरी ओर चंद्रशेखर और दूसरे कई दलित युवाओं को अनायास रासुका लगाकर जेल में बंद किए हुए हैं। इससे स्पष्ट है कि भाजपा तथा योगी सरकार दलित प्रेम का नाटक और दिखावा कर रही है और उसका मकसद नाटकबाजी के जरिए केवल दलितों का समर्थन हासिल करना है।
dharmpath.com dharmpath