भोपाल, 4 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में निर्दलीय विधायक दिनेश राय उर्फ मुनमुन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। राय ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सिवनी जिले से निर्दलीय विधायक राय ने गुरुवार देर रात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह से मुलाकात की और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर राय ने कहा, “मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके विधानसभा क्षेत्र में बहुत काम किए हैं और वह चाहते है कि उनके क्षेत्र में और विकास कार्य हो, लिहाजा उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है।”
राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने वाले दिनेश राय पहले विधायक हैं।
इस बार भी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी टीम की ताकत बढ़ाने का अभियान शुरू कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath