मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। मुंबई की एक सत्र अदालत ने नेपाली मूल की नवोदित अभिनेत्री व मॉडल मीनाक्षी थापा की हत्या के जुर्म में शुक्रवार को बॉलीवुड के दो जूनियर कलाकारों को उम्रकैद की सजा सुनाई।
विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निकम ने मीडिया से कहा, “सत्र न्यायाधीश एस.जी. शेटे ने उन्हें थापा के अपहरण, फिरौती व हत्या का दोषी पाया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।”
इससे पहले बुधवार को न्यायाधीश शेटे ने अमित कुमार जायसवाल (40) व उसकी महिला मित्र प्रीति सुरिन (36) को 27 साल की अभिनेत्री की हत्या का दोषी पाया था। अभिनेत्री की हत्या उत्तर प्रदेश में 2012 में की गई थी।
dharmpath.com dharmpath