पंजाब, हरियाणा में लू के बाद धूल भरी आंधी

चंडीगढ़, 12 मई (आईएएनएस)। हरियाणा और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को लू की स्थिति बनी रही और हरियाणा के हिसार में पारा 45 डिग्री चढ़ गया।

चंडीगढ़, 12 मई (आईएएनएस)। हरियाणा और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को लू की स्थिति बनी रही और हरियाणा के हिसार में पारा 45 डिग्री चढ़ गया।

इसके बाद शाम को चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में तथा हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी आई और उसके बाद हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।

दोनों राज्यों में अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

मौसम विभाग ने यहां कहा कि हरियाणा के नारनौल शहर का तापमान 44.5 डिग्री, जबकि भिवानी का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान हर जगह औसत से दो-पांच डिग्री अधिक रहे।

पंजाब के अमृतसर शहर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री, जबकि पटियाला और लुधियान के अधिकतम तापमान क्रमश: 40.6 डिग्री और 41.6 डिग्री दर्ज किए गए।

मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में लू की स्थिति बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर 13 मई को गरज के साथ बारिश हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493