तेज रफ्तार डंपर ने लड़की को रौंदा

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली में शुक्रवार को बस से आगे निकलने की होड़ में तेज रफ्तार डंपर ने एक लड़की को रौंद दिया जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह दुर्घटना सुबह करीब 7 बजे हुई जब राजू (14) और इशरत (12) शाहीन बाग के पास सरिता विहार स्थित अपने स्कूल जा रहे थे।

पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने कहा, “जब इशरत और राजू फुटपाथ के करीब चल रहे थे तो बस से टक्कर की वजह से डंपर का संतुलन बिगड़ गया और राजू और इशरत इसकी चपेट में आ गए।”

अधिकारी ने कहा कि इशरत और राजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इशरत को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि राजू का इलाज चल रहा है।

दोनों झुग्गी बस्ती में रहते थे और नूर नगर के सरकारी स्कूल में पढ़ते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493