नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह मौसम साफ रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में ‘लू’ का कहर जारी रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, “शहर के कुछ हिस्सों में ‘लू’ चलने की संभावना है।”
अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 27 प्रतिशत रहेगा।
वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath