ओरछा (मप्र), 31 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समन्वय समिति की एकता यात्रा गुरुवार को रामराजा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद टीकमगढ़ के लिए प्रस्थान कर गई। यह समिति जिला मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करेगी।
समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी अमृता सिंह के साथ थे और समिति के अन्य सदस्यों सत्यव्रत चतुर्वेदी, रामेश्वर नीखरा ने भी मंदिर के दर्शन किए। इस समिति के सदस्य महेश जोशी, मुजीब कुरैशी, बिसाहुलाल सिंह, विनय दुबे, राजेन्द्रसिंह गौतम, हरिसिंह नरवरिया, महेन्द्र जोशी, सोहन बाल्मिकी, विभा पटेल और सुनील सूद भी हैं।
ओरछा के रामराजा मंदिर से निकलने के बाद समिति के सभी सदस्य सड़क मार्ग से टीकमगढ़ के लिए प्रस्थान कर गए। टीकमगढ़ में तमाम कांग्रेस जनों के साथ बैठक होगी और रात्रि में सहभोज होगा। उसके बाद सभी सदस्य छतरपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath