मोदी ने बिम्सटेक की 21वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिम्सटेक की 21वीं वर्षगांठ पर इस संगठन में शामिल देशों के नेताओं और लोगों को शुभकामनाएं दी।

मोदी ने ट्वीट किया, “बिम्सटेक की 21वीं वर्षगांठ पर साथी नेताओं और नागरिकों को शुभकामनाएं।”

उन्होंने कहा, “हमारे साझा मूल्य हमारी दोस्ती और सहयोग को और बढ़ाएंगे और इस क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे, जोकि दुनिया की सबसे युवा और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।”

बिम्सटेक बंगाल की खाड़ी के आस-पास के देशों बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड का समूह है। छह जून, 1997 को बैंकाक घोषणा के बाद यह संगठन अस्तित्व में आया था।

बिम्सटेक का मुख्य उद्देश्य दक्षिण एशिया और बंगाल की खाड़ी के आस-पास बसे दक्षिण एशियाई देशों के बीच प्रौद्योगिकी और आर्थिक सहयोग करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493