श्रीनगर, 15 जून (आईएएनएस)। श्रीनगर में वरिष्ठ पत्रकार और अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र ‘राइजिंग कश्मीर’ के प्रधान संपादक शुजात बुखारी की अंत्येष्टि में शुक्रवार को भारी भीड़ जुटी।
उनकी अंत्येष्टि बारामूला में उनके पैतृक गांव खीरी में हुई।
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, राज्य के लोकनिर्माण मंत्री नईम अख्तर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज, स्थानीय पत्रकारों और समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भी अंतिम संस्कार में शिरकत की।
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी यहां मौजूद रहीं।
गौरतलब है कि बुखारी की गुरुवार को श्रीनगर में उनके कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
dharmpath.com dharmpath