छग : बदमाशों ने की एटीएम में तोडफोड़, नकदी सुरक्षित

थाना प्रभारी अशोक पाण्डेय ने बताया कि जिस इलाके में एटीएम स्थित है, वहां रात के वक्त माहौल सुनसान रहता है। इसी मौके का फायदा उठाकर बदमाश चोरी करने पहुंचे थे। हालांकि चोर एटीएम में रखे कैश तक नहीं पहुंच सके।

उन्होंने बताया, “आरोपी ने बैंक के बाहर लगे एटीएम में घुसकर पहले सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा। इसके बाद वहां पर लगी मशीन के पीछे के हिस्से को तोड़कर उसमें रखी नकदी को चुराने का प्रयास किया। पैसे निकालने में विफल रहने पर चोरों ने स्टेट बैंक के एटीएम की स्क्रीन तोड़ दी।”

बता दें कि इससे पहले एसईसीएल इलाके में मौजूद स्टेट बैंक के एटीएम में भी चोर नकदी चुराने का प्रयास कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493