रांची में परिवार के 7 सदस्यों ने आत्महत्या की (लीड-1)

रांची, 30 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के रांची में सोमवार को एक परिवार के सात सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक प्रमुख निजी कंपनी काम करने वाले दीपक कुमार झा ने माता-पिता, भाई, पत्नी और दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली।

परिवार किराए के घर में रहता था। पुलिस ने दोनों भाइयों का शव पंखे से लटकता पाया। मकान मालिक ए. मिश्रा के मुताबिक, दीपक झा (40) अपना खुद का व्यवसाय करना चाहते थे, लेकिन कर्ज में डूबे हुए थे। उनके छोटे भाई (30) रुपेश झा बेरोजगार थे।

पांच अन्य सदस्य बिस्तर पर मृत पाए गए। मृत बच्चों में एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं।

यह घटना बोरिया इलाके में हुई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। संदिग्ध आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीष गुप्ता ने पत्रकारों को बताया, “शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। जांच पूरी होने दीजिए।”

इस घटना के बारे में तब पता चला जब दीपक झा की बेटी को स्कूल ले जाने वाली बस का चालक सोमवार सुबह लगातार हॉर्न बजाता रहा। एक छात्रा ने घर का दरवाजा खटखटाया और शवों को देखा।

पिछले 10 दिनों में झारखंड में इस तरह की यह दूसरी घटना है।

इससे पहले हजारीबाग में कर्ज में डूबे एक परिवार के छह सदस्य मृत पाए गए थे। पुलिस इस बात को लेकर स्पष्ट नहीं है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला है या सामूहिक हत्या का।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493