फारुख अब्दुल्ला के आवास में घुसा घुसपैठिया ढेर

जम्मू, 4 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला के आवास में शनिवार को घुसपैठ की कोशिश करने वाले घुसपैठिए को सुरक्षाबलों ने मार गिराया।

पुलिस ने कहा, “घुसपैठिया एक काले रंग की एसयूवी कार चला रहा था। वह बाहरी गेट से होकर गुजरा, उसने सुरक्षा घेरा तोड़ा लेकिन सुरक्षाबलों ने उसे रोक दिया। उसकी एक गार्ड के साथ हाथापाई भी हुई, जो हाथापाई के दौरान चोटिल हो गया।”

पुलिस ने आगे कहा, “फिर उसने लॉबी में प्रवेश किया और संपत्ति को बर्बाद करना शुरू कर दिया जिसके बाद उसे गोली मार दी गई। घुसपैठिए के पास से मिले पहचान पत्र में उसकी शिनाख्त पूंछ जिले के मोरिफत खान के रूप में हुई है।”

जब घटना हुई तो फारुख अब्दुल्ला अपने आवास में मौजूद नहीं थे।

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, “मुझे घटना के बारे में पता है, जो जम्मू के भटिंडी में उस आवास में हुई, जहां मेरे पिता और मैं रहता हूं। फिलहाल ज्यादा जानकारियां नहीं मिली हैं। प्रारंभिक रिपोटरें से पता चलता है कि एक घुसपैठिया ने सामने के दरवाजे से प्रवेश किया और घर की ऊपरी लॉबी में भी पहुंचने में सक्षम रहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493