दिल्ली : महिला का शव नाले में मिला, बेटी लापता

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। एक 23 वर्षीय महिला का शव बुधवार तड़के यहां नाले में तैरता हुआ पाया गया। पुलिस ने कहा कि महिला अपनी छह महीने की बेटी के साथ लापता थी।

सोनिका सिंह नेगी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस उसकी बेटी की तलाश कर रही है।

पुलिस उपायुक्त एंटो एलफोंस ने कहा कि द्वारका सेक्टर 16 के समीप नजफगढ़ नाले में शव देखा गया। उसके पति पवन ने एक दिन पहले उसके लापता होने का मामला दर्ज कराया था।

अधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड की रहने वाली सोनिका अपने पति के साथ नजफगढ़ में किराए के मकान में रहती थी।

पति ने पुलिस को बताया था कि उनके रिश्ते में कुछ समस्याओं के कारण वह पिछले कुछ दिनों से उससे बात नहीं कर रही थी।

पवन ने पुलिस को बताया, “सोमवार को जब मैं काम के बाद घर लौटा, तो मुझे मेरे मकान मालिक ने बताया कि मेरी पत्नी हमारी बेटी के साथ सुबह 11 बजे घर से चली गई है।”

अधिकारी ने कहा, “पति ने कहा कि उसने दिल्ली और उत्तराखंड के अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया लेकिन किसी को उसकी कोई जानकारी नहीं थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493