सोनोवाल ने असम को भ्रष्टाचार मुक्त कराने की प्रतिबद्धता दोहराई

गुवाहाटी, 15 अगस्त (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को राज्य को भ्रष्टाचार, आतंकवाद और अवैध प्रवासियों से मुक्त करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां खानपारा में वेटरिनरी कॉलेज के मैदान में तिरंगा फहराते हुए यह प्रतिबद्धता जताई।

सोनोवाल ने आश्वस्त किया कि उनकी सरकार इस पर कड़ी निगरानी रखे हुए है कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की अंतिम सूची में शामिल होने से किसी वास्तविक भारतीय नागरिक का नाम वंचित ना रह जाए और किसी विदेशी का नाम इसमें शामिल ना हो पाए।

मुख्यमंत्री ने एनआरसी उन्नयन को वास्तविकता बनाने के लिए 55,000 सरकारी कर्मियों और राज्य में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए असम पुलिस का धन्यवाद किया।

सोनोवाल ने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि एनआरसी से असम पूरी तरह अवैध विदेशियों के मुक्त होने वाला है।”

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा को बंद करने के लिए कठोर कदम उठाए हैं जिससे अब यहां से कोई आवाजाही ना हो सके।

नौकरियों में करोड़ों के घोटाले का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अब तक कुल 55 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं और चयन प्रक्रिया को पारदर्शी किया गया है।”

सोनोवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं विशेषकर चाय के बागों वाले क्षेत्र की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कदम उठाए हैं।

उग्रवादी संगठनों द्वारा बहिष्कार के आह्रान के बावजूद गुवाहाटी तथा प्रदेश भर में हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493