जम्मू, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा के लिए रविवार को 148 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ।
पुलिस ने बताया, “आठ वाहनों में सवार तीर्थयात्रियों का काफिला भगवती नगर यात्री निवास से आज रवाना हुआ। ये यात्री बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों की ओर रवाना हुए हैं।”
यह तीर्थयात्रा 28 जून को शुरू हुई थी और 26 अगस्त को समाप्त होगी। इसके तहत अब तक इस साल 2.83 लाख से अधिक तीर्थयात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath