‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन से करण जौहर की वापसी जल्द

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। करण जौहर अपने लोकप्रिय सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के अगले सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं।

इसका प्रीमियर 21 अक्टूबर को होगा।

करण ने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

करण ने कॉफी के कप की इमोजी के साथ लिखा, “यह समय उठने और क़ॉफी की खुशबू लेने का है। आ रहा है।”

उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह शो के छठे सीजन की शूटिंग कर रहे हैं।

आईएएनएस को दिए बयान के मुताबिक, शो के इस सीजन में कॉफी मग का रंग पीले से बदलकर काला हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493