मेट्रो में तकनीकी गड़बड़ी से यात्री परेशान

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो के हजारों यात्रियों को रविवार को रक्षाबंधन के दिन दिक्कतों का सामाना करना पड़ा। रविवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी की वजह से यात्री येलो लाइन कोच में फंसे रहे।

कोच में फंसे यात्रियों ने लोगों को ट्विटर के जरिए मेट्रो नहीं पकड़ने की सलाह दी और उन्होंने फंसे कोच में असहज होने की बात कही।

येलो लाइन उत्तरी दिल्ली व हरियाणा के गुरुग्राम को जोड़ती है।

एक यात्री ने ट्वीट किया, “यहां भारी भीड़ है, लोग परेशान है..मेट्रो में फंसे हैं। कृपया तत्काल कार्रवाई करें।”

एक अन्य यात्री ने कोच में 30 मिनट से फंसे होने की बात कह कार्रवाई करने को कहा।

दिल्ली मेट्रो ने कहा कि ओवरहेड बिजली में फाल्ट की वजह से यह गड़बड़ी पैदा हुई। यह समस्या करीब चार घंटे तक रही।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा, “येलो लाइन पर सेवा सुबह 9.55 बजे से दोपहर 12.40 बजे तक प्रभावित रही।” डीएमआरसी ने कहा कि दक्षिण दिल्ली के छतरपुर से गुड़गांव के हुड्डा सिटी सेंटर के बीच संचालन प्रभावित हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493