नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में बदली छाई रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।”
यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे यहां आद्र्रता का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया।
राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम का सामान्य तापमान है।
dharmpath.com dharmpath