रायपुर : मुख्यमंत्री ने ऊर्दू शायर हाजी हसन अली की जयंती पर उन्हें याद किया

रायपुर-मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल दो अक्टूबर को प्रदेश के मशहूर शायर स्वर्गीय हाजी हसन अली ‘हसन’ की जयंती पर ऊर्दू भाषा और साहित्य के विकास में उनके योगदान को विशेष रूप से याद किया है। डॉ. सिंह ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राजधानी रायपुर निवासी स्वर्गीय हाजी हसन अली ने मानवीय संवेदनाओं पर आधारित अपनी शायरी के जरिए देश और दुनिया को मानवता का संदेश दिया। छत्तीसगढ़ सरकार ने उनके इस योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनके नाम पर राज्य अलंकरण की भी शुरूआत की है, जो ऊर्दू भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर चयनित शायरों को हर साल राज्योत्सव के अवसर पर दिया जाता है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493