कैबिनेट ने आईआईएसईआर के 2 कैंपसों के लिए 3,074 करोड़ आवंटित किए

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति और ओडिशा के बेरहामपुर शहर में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) के दो नए स्थायी परिसरों की स्थापना के लिए 3,074 करोड़ रुपये आवंटित किए।

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह घोषणा की।

मंत्री ने कहा कि तिरुपति केंद्र आंध्र प्रदेश पैकेज का भाग है जबकि बेरहामपुरकेंद्र की स्थापना बजटीय घोषणा के तहत की जाएगी।

प्रसाद ने कहा, “दोनों राज्यों को इन परिसरों के निर्माण कार्य के लिए जमीन मुहैया कराई गई है और इसके निर्माण में कुल लागत 3,070.12 करोड़ रुपये आएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493