्रेउप्र : नशे की कारोबारी महिला गिरफ्तार, चरस बरामद

पुलिस के मुताबिक, यह महिला सट्टे और जुए के साथ युवाओं को नशीले पदार्थों की सप्लाई कर उन्हें नशे की गर्त में धकेल रही थी। यह महिला शहर के मझोला थाना क्षेत्र के मीना नगर से इस कारोबार को संचालित करती थी। पूर्व में भी यह कई बार जेल जा चुकी है।

इस महिला की दबंगई उस समय मझोला थाने में देखने को मिली, जब पुलिस हिरासत में होने के बावजूद वह कुछ प्रेस फोटोग्राफरों पर आक्रामक हो गई। वे उसकी फोटो लेने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने किसी तरह महिला को काबू में किया।

पुलिस अधीक्षक (शहर) अंकित मित्तल ने बताया कि मझोला थाना क्षेत्र के मीना नगर की रहने वाली हसीना पत्नी मोहम्मद आजम 2014 से लगातार अपराधिक कार्यों में लिप्त थी। यह युवाओं को लगातार स्मैक और चरस बेच कर उन्हें नशे का आदि बना रही थी। इसपर मझोला थाना क्षेत्र में ही करीब 21 अपराधिक मामले भी दर्ज है। मझोला थाना पुलिस को इसके खुद के घर में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद महिला पुलिस की टीम के साथ इसे सोमवार को हिरासत में लिया गया। इसके पास से 500 ग्राम चरस बरामद की गई है। महिला को जेल भेज दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493