चंडीगढ़ : पटाखों पर आदेश का उल्लंघन, 34 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 8 नवंबर (आईएएनएस)। चंडीगढ़ पुलिस ने दिवाली की रात पटाखे जलाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा तय समय का उल्लंघन करने पर 34 लोगों को गिरफ्तार किया।

चंडीगढ़ पुलिस के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा, “पटाखे चलाने के लिए तय समय सीमा का उल्लंघन करने के कारण भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कुल 33 मामले दर्ज किए गए जिसमें कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।”

प्रवक्ता ने कहा कि बिना अनुमति या लाइसेंस के पटाखे बेचने के आरोप में भी पांच से सात नवंबर के बीच पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

सर्वोच्च न्यायालय ने दिवाली के दिन बुधवार को रात आठ से 10 बजे तक ही पटाखे चलाने के आदेश दिए थे। हालांकि, कई लोगों ने शाम छह बजे ही पटाखे चलाने शुरू कर दिया और कई 10 बजे के बाद भी पटाखे जलाते रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493