उप्र : 2 महीने में 20 ट्रेनें रद्द

लखनऊ, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर-पूर्वी रेलवे (एनईआर) ने कोहरे और प्रतिकूल मौसम की वजह से 20 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसमें उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और बस्ती में चलने वाली आठ ट्रेनें भी शामिल हैं।

ट्रेनों के रद्द करने की यह प्रक्रिया गुरुवार से प्रभावी होंगी और 15 फरवरी 2019 तक जारी रहेगी।

अधिकारी के मुताबिक, ट्रेनें रद्द करने के अलावा 14 ट्रेनों के फेरे भी घटाए गए हैं।

जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, सीतामढ़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस, आनंद विहार-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, इलाहाबाद-बस्ती एक्सप्रेस और बस्ती-इलाहाबाद एक्सप्रेस शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493