क्या चरणदास महंत बनेंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष ?

रायपुर-पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत छत्तीसगढ़ के ​नए विधानसभा अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं. चरणदास महंत जांजगीर जिले के सक्ति विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की रेस में भूपेश बघेल, चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू शामिल थे. आलाकमान ने भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाने के साथ ही टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू को मंत्री बना दिया. अब चरणदास महंत का नाम विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर सामने आया है. चरणदास को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाना लगभग तय माना जा रहा है. केन्द्र की राजनीति में भी लंबे समय तक सक्रिय रह चुके हैं साथ ही उनके लंबे अनुभव के कारण उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के दौड़ में भी चरणदास महंत शामिल थे, लेकिन ये जिम्मेदारी आलाकमान ने भूपेश बघेल को सौंपी गई.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493