भोपाल– संघ की शाखाओं में शासकीय कर्मचारियों के न जाने को लेकर कांग्रेस के मंत्री अब मुखर हो गए हैं मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एवं मंत्री सुखदेव पांसे ने मीडिया में बयान दिए हैं की संघ की शाखाओं में जा कर दंड भोगने की बजाय शासकीय कर्मचारी शाखा में न जाएँ. पांसे ने कहा विभागों में राजनीति नहीं आनी चाहिए अतः कर्मचारी शाखाओं में जाने से बचें.
मंत्री महोदय ने सलाह दी है कि कर्मचारियों को जो करना है बाहर करें शासकीय कार्यालयों को इस राजनीति से दूर रखें .
कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में उल्लेख किया है कि शासकीय कर्मचारियों को परिसर में शाखा लगाने से प्रतिबंधित किया जाएगा.
dharmpath.com dharmpath