लॉस एंजेलिस, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायिका एरियाना ग्रांडे ने खराब स्वास्थ्य के कारण नए साल की पूर्व संध्या पर सप्ताहांत में होने वाले संगीत कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।
गायिका ने शुक्रवार को यह जानकारी साझा की।
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “इन दिनों कुछ स्वास्थ्य मुद्दे हैं और खेद है कि इस सप्ताह आपको देख नहीं सकूंगी।”
उन्होंने कहा, “मैं आप सभी से प्यार करती हूं और इसलिए आप सबको देखने और अगले साल प्रस्तुति के लिए उत्साहित हूं।”
ग्रांडे 29 दिसंबर को कोस्मोपोलिटन के चेल्सी थिएटर में प्रस्तुति देने वाली थीं। पूर्व प्रेमी मेक मिलर के निधन और पीटे डेविडसन से अलगाव के बाद यह उनकी पहली प्रस्तुति थी।
टीएमजेड ने सबसे पहले संगीत कार्यक्रम रद्द करने की सूचना दी थी, जिसमें बताया गया था कि वह पूरे सप्ताह ब्रोंकाइटिस से जूझती रहीं और शो के लिए समय पर ठीक होने की उम्मीद नहीं है।
dharmpath.com dharmpath