भोपाल के राष्ट्रीय उद्यान में लगेंगे पक्षी अवलोकन शिविर

indexभोपाल,1 जनवरी – मध्य प्रदेश की राजधानी के राष्ट्रीय उद्यान वन विहार में इस माह के सभी रविवार को पक्षी अवलोकन शिविर लगाए जाएंगे। आधिकारिक तौर पर जानकारी दी गई है कि राष्ट्रीय उद्यान में लगने वाले इस शिविर में विषय-विशेषज्ञों द्वारा पक्षियों की पहचान, व्यवहार तथा पक्षियों से जुड़ी प्राकृतिक गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। वन विहार इन दिनों हिमालयी और साइबेरियाई प्रवासी पक्षियों से गुलजार है।

वन विहार द्वारा जनवरी माह के चारों रविवार को लगाए जाने वाले इन शिविरों के लिए ‘पहले आएं, पहले पाएं’ के आधार पर पंजीयन किया जा रहा है। शिविर का शुल्क 100 रुपये प्रति सदस्य है। शिविर का समय सुबह साढ़े छह से साढ़े नौ बजे तक रहेगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493