सोशल मीडिया पर राहुल-कमलनाथ की अश्लील तस्वीर, मामला दर्ज

सतना, 10 जनवरी – मध्य प्रदेश में सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कमलनाथ की अश्लील तस्वीरें जारी होने के मामले में कांग्रेस नेता द्वारा की गई शिकायत पर सतना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

सतना के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि कांग्रेस नेता मनीष चतुर्वेदी ने मैहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि सोशल मीडिया पर फर्जी तरीके से तैयार कर राहुल गांधी व कमलनाथ की अश्लील तस्वीर वायरल की गई है। चतुर्वेदी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

बताया गया है कि मंगलवार की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने राहुल गांधी व कमलनाथ की तस्वीर फोटो शॉप के जरिए तैयार कर सोशल मीडिया पर जारी कर दी। इस अश्लील तस्वीर को लेकर दर्ज किए गए मामले के बाद पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493