बिहार में बारिश के बाद धूप खिली

पटना, 24 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार की रात हुई बारिश के बाद गुरुवार को सुबह मौसम साफ हो गया और सुबह खिली हुई धूप निकली है। इस बीच हालांकि चल रही ठंडी हवाओं के कारण सर्दी बनी हुई है।

पटना में गुरुवार के न्यूनतम तापमान में 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के भी आसार हैं। इस बीच ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड बना रहेगी।

बिहार के गया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 14.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 3.40 मिलीमीटर तथा भागलपुर में 12.10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493