ओडिशा : पूर्व कांग्रेस विधायक सागरिया बसपा में शामिल

भुवनेश्वर, 3 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के कोरापुट से पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र सागरिया रविवार को यहां बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) में शामिल हो गए।

सागरिया ने कहा कि वह अगले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के खिलाफ मुकाबले में उतरने के इच्छुक हैं।

सागरिया ने कहा, “अगर मायावती (बसपा अध्यक्ष) अनुमति देती हैं तो मैं किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से पटनायक के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हूं।”

सागरिया, पार्टी के ओडिशा प्रभारी धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में बसपा में शामिल हुए।

जनजातीय नेता सागरिया ने कुंडुली सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को न्याय दिला पाने में विफल रहने के कारण छह नवंबर, 2018 को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।

नाबालिग दलित लड़की के साथ 10 अक्टूबर, 2017 को कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पीड़िता ने 22 जनवरी, 2018 को आत्महत्या कर ली थी।

सागरिया के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना को कांग्रेस से 19 जनवरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के लिए निष्कासित कर दिया गया था।

बसपा के राज्य प्रभारी ने कहा कि पार्टी ओडिशा के हर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार उतारेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493