मप्र : टीकमगढ़ में सफारी पलटी, 3 की मौत

भोपाल, 28 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में उत्तर प्रदेश के ललितपुर से आ रही सफारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए झांसी भेजा गया है।

कोतवाली थाने के प्रभारी धर्मेद्र यादव ने गुरुवार को बताया, “ललितपुर के महरौनी थाना क्षेत्र से टीकमगढ़ की ओर आ रही सफारी गाड़ी दोपहर में कुंडेश्वर रोड टोल नाका के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, इस हादसे में वाहन में सवार लाल सिंह ठाकुर, हेमंत सिंह और ऋतु राजा की मौत हो गई। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।”

यादव के अनुसार, “गंभीर रूप से घायल भानु राजा को उपचार के लिए झांसी भेजा गया है। वहीं तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जा रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493