साक्षी महाराज के तेवर जस के तस

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद साक्षी महाराज के विवादित बयानों को लेकर पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। लेकिन साक्षी महाराज के तेवर जस के तस बने हुए हैं। साक्षी ने सभी हिंदू महिलाओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह दी थी।

साक्षी महाराज ने यहां मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, “मैं आपसे नहीं, बल्कि अपनी पार्टी से बात करूंगा।”

साक्षी महाराज उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा के सांसद है। उन्हें सोमवार को पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, लेकिन उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, “मुझे अब तक कोई नोटिस नहीं मिला है। अगर मुझे नोटिस मिलेगा तो मैं उसका जवाब दूंगा और अगर किसी को कोई नोटिस मिलता भी है, तो यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। मैं इस बारे में मीडिया से बात नहीं करूंगा।”

भाजपा प्रवक्ता जी.वी.एल. नरसिम्हा राव ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की गई है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी टिप्पणियां करने से बचने का निर्देश दिया है, फिर भी सांसद ने ऐसी टिप्पणी की है।

राव ने आईएएनएस से कहा, “प्रधानमंत्री ने शीतकालीन सत्र के दौरान एक कड़ा संदेश दिया था कि सांसदों को विवादित टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक जनसभा के दौरान कहा था कि भारत में चार पत्नियों और 40 औलादों की अवधारणा काम नहीं करेगी। वक्त आ गया है कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए हिंदू महिलाएं भी कम से कम चार बच्चे पैदा करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493