प्रियंका आज लखनऊ में, लोकसभा चुनाव पर करेंगी मंथन

लखनऊ, 17 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को लखनऊ में 2017 विधानसभा के जीते और हारे प्रत्यशियों के साथ बैठक करेंगी। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा।

प्रदेश प्रवक्ता उमाशंकर पांडेय ने बताया कि प्रियंका गांधी रविवार को पार्टी के सभी प्रत्याशियों और मौजूदा विधायकों के साथ बैठक करेंगी और उनसे चुनाव में जुटने का आवाह्न करेंगी।

उन्होंने बताया कि लखनऊ में प्रियंका टीईटी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न संगठनों के लोगों से मुलाकात करेंगी।

उमाशंकर के अनुसार प्रियंका रविवार शाम प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएंगी। प्रियंका 18 से 20 मार्च तक प्रयागराज, भदोही, मिजार्पुर और वाराणसी के दौरे पर रहेंगी। इसका कार्यक्रम पहले ही जारी हो चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493