बिहार में युवक की गोली मारकर हत्या

भभुआ, 21 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक फाखराबद गांव के रहने वाले उदय पांडेय (22) अपने ही गांव में आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कुदरा थाना में हत्या के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें गांव के ही तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493