उप्र : किसानों के बीच बंटेंगे 5 हजार सोलर पंप

लखनऊ , 13 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने किसानों के लिए अहम फैसला लेते हुए कैबिनेट ने सोलर पंप पर अनुदान दिया है। इसके तहत करीब पांच हजार किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे।

कैबिनेट में हुए अहम फैसले के मुताबिक, मैनपुरी में पक्षी विहार परियोजना को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। वहीं, सैफई स्टेडियम में सुविधाएं और बढ़ाई जाएंगी तथा मेरठ में आईटी पार्क भी बनाया जाएगा।

कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले में किसानों को सोलर पंप पर अनुदान देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इसके तहत सिंचाई के लिए पांच हजार सोलर पंप किसानों के बीच वितरित किए जाएंगे।

राज्य सरकार के इस फैसले से ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित होने के बाद भी किसान फसलों की सिंचाई कर सकेंगे।

अखिलेश यादव ने कैबिनेट की बैठक में बनारस को भी एक बड़ी सौगात दी है। बनारस में आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन निर्माण के लिए मंजूरी दे दी गई है। यहां पहले चरण में 60 बेड की व्यवस्था की जाएगी। धीरे-धीरे इसकी क्षमता बढ़ाकर 150 बेड की कर दी जाएगी।

कैबिनेट ने मैनपुरी में स्थित समान पक्षी विहार प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। बजट और देखभाल के अभाव में अब तक यह पक्षी विहार बन नहीं सका है। समान पक्षी विहार के पास लगभग 527 हेक्टेयर जमीन है।

इस जमीन से लगभग 294 हेक्टेयर के एरिया में 923 किसान अपना हक जताते हुए वर्षो से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस पक्षी विहार के बनने में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले में 168 करोड़ की लागत से गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कलेज में वेलोड्रम बनाने की मंजूरी मिली है।

सपा प्रमुख ने वर्ष 2009 में राजधानी में साइकिल ट्रैक वेलोड्रम के निर्माण का वादा किया था। इसे कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद सूबे का पहला वेलोड्रम बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए नोडल एजेंसी राजकीय निर्माण निगम को बनाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493