करतारपुर कॉरिडोर : भारत, पाकिस्तान ने चिंताओं पर चर्चा की

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों ने दोनों देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगी जीरो लाइन पर डेरा बाबा नानक सेक्टर में मंगलवार को मुलाकात की और निर्माणाधीन करतारपुर कॉरिडोर के तकनीकी और सुरक्षा पक्षों पर चर्चा की।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि दोनों देशों के अधिकारियों ने गलियारे से जुड़ी परियोजना पर चर्चा की, जो लगभग पांच किलोमीटर लंबा होगा। इसमें से 4.5 किलोमीटर पाकिस्तान के हिस्से में पड़ेगा।

अधिकारियों ने गलियारे के लिए सुरक्षा बंदोबस्त पर भी चर्चा की, जिससे होकर भारत से सैकड़ों की संख्या में तीर्थयात्री एक वीजामुक्त व्यवस्था के तहत पाकिस्तान के अंदर स्थित सिख गुरुद्वारे तक जा सकेंगे।

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नरोवाल जिले में पड़ता है, जो पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक कस्बे से 4.5 किलोमीटर पर स्थित है। यह गुरुद्वारा सिखों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहीं पर सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव ने अपने जीवन के 18 साल बिताए थे और यहीं पर उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त की थी।

डेरा बाबा नानक यहां से लगभग 260 किलोमीटर दूर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493