शीतलहर से ठिठुरा कश्मीर (लीड-1)

श्रीनगर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में रविवार को शीतलहर का असर तेज हो गया, जबकि लेह और करगिल में शनिवार रात का तापमान हिमांक से 15 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मौजूदा शीतलहर का असर बुधवार तक जारी रहेगा और इसके बाद राज्य में बारिश और हिमपात की संभावना है।

लेह शहर में न्यूनतम तामपान हिमांक से 15 डिग्री नीचे और करगिल में 15.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

घाटी के श्रीनगर में न्यूनतम तापमान हिमांक से 3.7 डिग्री नीचे, पहलगाम में 6.4 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में 5.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में सर्दी के मौसम में बारिश और हिमपात होती है।

भूमध्यसागर में उष्णकटिबंधीय तूफान को पश्चिमी विक्षोभ के नाम से जाना जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493