मप्र : संगीन अपराधों का आरोपी जेल से पंचायत चुनाव जीता

मुरैना, 19 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में संगीन अपराधों के आरोपी ने जेल में रहते हुए सरपंच पद का चुनाव जीत लिया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मुरैना जिले की भौनपुरा पंचायत से जोगेंद्र शर्मा उर्फ जोगा पंडित ने सरपंच का चुनाव जीता है।

पुलिस के अनुसार, पंडित पर हत्या के प्रयास, डकैती सहित कई अन्य मामले हैं और उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह पिछले एक माह से जेल में है। पंडित ने विशेष न्यायालय की अनुमति से सरपंच के चुनाव के लिए आवेदन भरा था।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भौनपुरा पंचायत से पंडित सहित कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे। पंडित ने इस चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी को 30 मतों के अंतर से पराजित किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493