मोदी ने विश्व योग दिवस पर मांगे सुझाव

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी 21 जून को पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए मंगलवार को लोगों से सुझाव देने के लिए कहा।

मोदी ने कहा, “पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाने के लिए अपने सुझाव माय गव ओपन फोरम पर हमारे साथ साझा करें।”

पिछले साल संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने का प्रस्ताव स्वीकार किया।

मोदी ने भारतीय दूतावासों से संबंधित पक्षों पर प्रवासियों से भी सुझाव मांगे। उन्होंने कहा, “हमारे प्रवासी मित्र विदेशों में हमारे दूतावास से संबंधित अपने सुझाव साझा करें।”

उन्होंने कहा, “माय गव के जरिये मिलने वाली सूचनाएं फरवरी में होने जा रहे दूतावासों के सम्मेलन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होंगे।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493