Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 दाऊद गिरोह का सदस्य मुंबई में गिरफ्तार | dharmpath.com

Sunday , 4 May 2025

Home » भारत » दाऊद गिरोह का सदस्य मुंबई में गिरफ्तार

दाऊद गिरोह का सदस्य मुंबई में गिरफ्तार

लखनऊ, 20 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश पुलिस ने दाऊद इब्राहिम गिरोह के एक सदस्य को मुंबई से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आतंकवाद निरोध दस्ते (एटीएस) और लखनऊ पुलिस की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को एक संयुक्त अभियान में दाऊद गिरोह के सदस्य तारिक परवीन को गिरफ्तार किया।

लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) यशस्वी यादव ने कहा कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पुणे के रहने वाले अजीजुद्दीन और लखनऊ के अकील अहमद को 1999 में भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद के साथ गिरफ्तार किया था, जिनमें एके-47 और 96 जिंदा कारतूस भी थे। लेकिन परवीन उस समय पुलिस को चकमा देकर मुंबई भाग गया था।

यादव ने बताया कि परवीन ही नेपाल से हथियारों की तस्करी कर भारत लाया था, जिसका इस्तेमाल पूर्व मुंबई महापौर की हत्या के लिए किया गया था।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ए. के. गुप्ता ने एटीएस और लखनऊ पुलिस को यह मामला देखने के लिए कहा था। इसके बाद पुलिस दल ने मुंबई जाकर परवीन की खोजबीन शुरू की थी, जिसमें पता चला था कि वह रियल एस्टेट का व्यवसाय करता है।

परवीन ने सोमवार को गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया कि वह दुबई भाग गया था, लेकिन 2004 में उसे दोबारा भारत भेज दिया गया। उसने पुलिस के समक्ष यह भी स्वीकार किया कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के लिए काम करता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

दाऊद गिरोह का सदस्य मुंबई में गिरफ्तार Reviewed by on . लखनऊ, 20 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश पुलिस ने दाऊद इब्राहिम गिरोह के एक सदस्य को मुंबई से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।आतंकवाद निर लखनऊ, 20 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश पुलिस ने दाऊद इब्राहिम गिरोह के एक सदस्य को मुंबई से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।आतंकवाद निर Rating:
scroll to top