बिहार : 20 हजार रुपये रिश्वत लेते एसआई गिरफ्तार

पटना, 21 जनवरी (आईएएनएस)। पटना के जक्कनपुर थाना में पदस्थापित एक सहायक निरीक्षक (एसआई) को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने बुधवार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि सहायक निरीक्षक कपेन्द्र सिंह बेयरबीघा गांव के रहने वाले राजेन्द्र सिंह यादव से जमीन विवाद की एक रिपोर्ट उसके पक्ष में भेजने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की थी। राजेन्द्र ने इसकी सूचना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को दी थी।

ब्यूरो ने मामले के सत्यापन के बाद एक दल का गठन किया और एसआई को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार एसआई से पूछताछ की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493