दिल्ली में हल्की बारिश

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई और कोहरे व न्यून दृश्यता के कारण 40 से अधिक रेलागाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ।

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि 37 रेलागाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, पांच का समय बदला गया है, जबकि दो को रद्द कर दिया गया है।

दिल्ली में सुबह 8.30 बजे तक 2.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और आद्र्रता 93 फीसदी रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “दिल्ली में आंशिक बादल घिरे रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।”

सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 17.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493