त्रिकोणीय श्रृंखला : आस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

होबार्ट, 23 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को जारी त्रिकोणीय श्रृंखला के मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमों के बीच इस श्रृंखला में यह दूसरा मैच है। आस्ट्रेलिया पहले मौके पर विजयी रहा है। उसने अब तक खेले गए दोनों मुकाबले जीते हैं। उसने अपने दूसरे मुकाबले में भारत को हराया था।

इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में पहुंचना चाहेगी। आस्ट्रेलिया पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है। भारत ने अब तक खेले गए दोनो मुकाबले गंवाए हैं।

इंग्लैंड की टीम अगर आज हार जाती है तो फिर भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए अपने अगले दोनों मुकाबले जीतने होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493