अंबानी के घर के पास मिली विस्फोटक वाहन मामले की जांच करेगी NIA

NIA (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) ने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित एंटीलिया आवास के पास मिली स्कार्पियो जिसके अन्दर विस्फोटक मौजूद थे उस मामले की जांच को अपने हाथों में ले लिया है। अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, गृह मंत्रालय के आदेश के बाद NIA ने इस मामले को अपने अंडर में लिया है।अधिकारी ने जानकारी में बताया कि NIA फिर से मामला दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है। बता दें कि मुंबई में मुकेश अंबानी के एंटीलिया आवास के पास 25 फरवरी को स्कॉर्पियो कार के अंदर जिलेटिन की छड़ें मिली थीं। पुलिस ने कहा था कि स्कॉर्पियो कार 18 फरवरी को एरोली-मुलुंद ब्रिज से चोरी हुई थी। और बीते शुक्रवार को स्कॉर्पियो के मालिक हीरेन मनसुख ठाणे में मृत अवस्था में पाये गये थे

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493