लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. PM Modi यहां एक अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (International Cricket Stadium) की आधारशिला रखेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री के इस दौरे के संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कल शुक्रवार को जानकारी दी. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘कल बाबा श्री विश्वनाथ जी की आध्यात्मिक नगरी काशी में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ेगा. आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी यहां लगभग 451 करोड़ की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे.’
dharmpath.com dharmpath